संजु चौधरी, शिमला: कर्नाटका में हुई कांग्रेस की जीत का जश्न देश सहित प्रदेश भर में धूमधाम से मनाया गया। वहीं मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने भी कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलने पर कर्नाटक की जनता का आभार व्यक्त किया और कांग्रेस हाई कमान को जीत के लिए बधाई दी।
नरेश चौहान ने कहा कि भाजपा राज में कर्नाटक में भ्रष्टाचार बढ़ा और विकास ठप्प पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी कर्नाटक से आते हैं ऐसे में इस जीत का श्रेय उन्हें जाता हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस की जीत की शुरुआत के बाद अब देशभर में कांग्रेस पार्टी चुनाव जीत रही हैं। यह परिणाम आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा भी तय करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
