मंजूर पठान,चंबा(TSN): चंबा जिले के उपमंडल सलूणी के रहने वाले पृथ्वी सिंह की अमेरिका में एक सडक़ हादसे में मौ+त हो गई हैं। पृथ्वी सिंह के माता पिता के साथ अन्य परिजन अपने बेटे की दे+ह भारत लाने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार से गुहार लगा रहे हैं। अमेरिका से पृथ्वी सिंह की पत्नी कैंडी ने इस हा+दसे की सूचना परिजनों तक पहुंचाई थी । इस दर्दनाक हाद+से में इकलौते बेटे को खोने की सूचना पाने के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल हैं।
मृत+क की पत्नी कैंडी व भारत में रह रहे पृथ्वी के माता-पिता एवं परिवारजनों ने अमेरिका व भारत की सरकारों से पृथ्वी सिंह की पा+र्थिव दे+ह को पैतृक गांव तक पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई हैं। वह आखिरी बार अपने बेटे की सूरत देखना चाहते हैं लेकिन मौ+त के तेरह दिन बाद भी पार्थिव शरीर भारत नहीं पहुंच पाया हैं।
बता दें कि पृथ्वी अमेरिका निवासी कैंडी से 2017 में विवाह कर तब से अमरीका में रह रहा था। पृथ्वी करीब दो माह पहले ही परिजनों से मुलाकात कर वापस अमेरिका लौटा था, मगर अब वहां पृथ्वी की सड़क हादसे में मौ+त की खबर ने पूरे गांव को गम में डुबोकर रख दिया हैं। पृथ्वी नौकरी से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में गाड़ी हा+दसे का शिकार हो गई और मौके पर ही पृथ्वी की मौ+त हो गई। अब पृथ्वी के परिजन चाहते हैं कि हिंदू रीति- रिवाज के अनुसार उसका अंतिम संस्कार पैतृक गांव में हो।
माता-पिता ओर परिजनों ने पृथ्वी के श+व को पैतृक गांव तक पहुंचाने में मदद की गुहार लगा रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और हिमाचल सरकार से मांग की है कि उनके बेटे पृथ्वी सिंह का श+व जल्द से जल्द भारत लाया जाए ताकि परिवार उसका अंतिम संस्कार कर सके। इस घटना से इलाके में शोक की लहर हैं। स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में मृत+क के परिवार से दुख बांटने पहुंच रहे हैं।
