नाहन : देवेंद्र कुमार (TSN)- हिमाचल प्रदेश में शास्त्री के पदों को भरने के लिए प्रक्रिया जारी है। सिरमौर जिला में शास्त्री के कुल 4 पद बेचबाईज भरे जाने है जिसके लिए जिला मुख्यालय नाहन में कॉउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है।
शास्त्री के 4 पदों को भरने के लिए दो दिन चयन प्रक्रिया चलेंगी। प्रक्रिया के पहले दिन आज करीब 200 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया । मीडिया से बात करते हुए ओएसडी जिला उपनिदेशक कार्यालय अनुपम गुप्ता ने बताया कि जिला में कुल चार पद भरे जाने हैं, जिसके लिए जिला के अलग-अलग क्षेत्र से अभ्यर्थी पहुंचे हुए । उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में सामान्य श्रेणी के 2 पद, ओबीसी श्रेणी का एक पद जबकि EWS का भी एक पद भरा जाना है।
