बीबीएन : जगत सिंह- नालागढ़ में गुरु रविदास जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई ।गुरु रविदास जी की 646 वी जयंती को लेकर नालागढ़ के रविदास मंदिर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम के तहत गुरु रविदास मंदिर कमेटी द्वारा गुरु रविदास के जन्म उत्सव को लेकर विशाल शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा में समुदाय के हजारों श्रद्धालु तथा गुरु रविदास की सुंदर पालकी सजाई गई। इस अवसर अवसर पर पटाखों व खूब आतिशबाजी भी चलाई गई । इस उपलक्ष में गुरु रविदास जयंती पर अनेक धार्मिक प्रोग्राम व भंडारे का भी आयोजन किया गया था । गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में समुदाय के लोगों द्वारा गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर चलने का भी संकल्प लिया गया ।
