संजीव महाजन,नूरपूर: श्री गुरु रविदास जी महाराज के 646 वें जन्मोत्सव के अवसर पर एक बड़े समारोह का आयोजन शनिवार को गुज्जर का तालाब में किया गया। इस कार्यक्रम में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महाराज के दिखाए मार्ग पर चलने से ही सर्व समाज का कल्याण संभव हैं। उन्होंने पिछले कई वर्षों से गुरु महाराज जी के जन्मोत्सव को बड़े विशाल और व्यवस्थित ढंग से करने के लिए सभा की सराहना की सर्व समाज को गुरु जी जयंती की अग्रिम बधाई दी।
इस अवसर पर श्री 108 स्वामी जगत गिरी जी महाराज ने आई हुई संगत को गुरु की वाणी से निहाल किया ओर सर्व समाज को आगे बढ़ने के लिए गुरु महाराज जी के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व नागणी के गांव बाण से शोभायात्रा का आगाज सभा के प्रधान हरबंस सिंह नांगला की अगुवाई में शुरू हो कर नूरपुर , ज़सूर से होती हुई भलेटा के गुज्जर का तालाब में पहुंची यहां यात्रा का समापन समारोह किया गया।
समापन समारोह में बतौर अध्यक्ष स्वामी जगतगिरी महाराज उपस्थित रहे,जबकि नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए l सभा ने मुख्यातिथि अजय महाजन को गुरु का सरोपा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हजारों की तादाद में रविदास समाज के लोग शामिल रहे l
