अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): जिला हमीरपुर के लोकनिर्माण विभाग को जुलाई व अगस्त माह में हुई भारी बारिश से 187.48 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ हैं। इन दो सप्ताह में जिले की 474 सड़कें अवरुद्ध हुई थी जिन्हें बहाल कर दिया गया हैं। लोकनिर्माण विभाग हमीरपुर के अधीक्षक अभियंता विजय चौधरी ने बताया कि हमीरपुर जिला की सभी सड़कें बहाल कर दी गई हैं।
हमीरपुर लोक निर्माण विभाग ने भारी बारिश से दो माह में 21करोड़ ने खर्च किया हैं इसके लिए सरकार से 5 करोड़ 2 लाख रूपये मिले हैं।16 करोड़ रूपये अभी भी विभाग पर देन दारी बची हैं। उन्होंने बताया किअभी तक 20 लाख स्क्वेयर मीटर सड़कों के पेचवर्क का काम, रिटेलिंग वाल का काम बाकी हैं। 40 प्रतिशत रिटेलिंग वाल का काम किया जा रहा हैं।
उन्होंने कहा कि बाकी बचे काम को मौसम खुलते ही शुरू किया जाएगा। जिला के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके इसके लिए विभाग प्रयासरत है और सरकार के दिशानिर्देशों पर कार्य किया जा रहा हैं।
