चम्बा :मंजूर पठान (TSN)-चंबा जिला के अंतर्गत आने वाले चुराह विधान सभा क्षेत्र में दो दिन पहले हुई भारी बर्फबारी से सड़कें बंद हो गई थी, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था लेकिन अब पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल तीसा ने इन सड़कों को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है.
उक्त मंडल में दो दर्जन के आसपास सड़कें बंद थी जिनमें से 11 सड़कों को बहाल कर दिया है,बाकी का कार्य भी जारी है सबसे पहले मुख्य प्राथमिकता चंबा तीसा मार्ग को खोलने की रहती है. इसके बाद अन्य सड़कों के खोलने का कार्य होता है.पीडब्ल्यूडी मंडल तीसा ग्रामीण इलाकों में भी अपनी जेसीबी और अन्य मशीनरी के माध्यम से बर्फ को हटाने का कार्य तेजी के साथ कर रहा है.आज भी कार्य युद्ध स्तर पर जारी है, ताकि लोगों को दिक्कतें ना हो सके. हालांकि कुछ क्षेत्रों में ज्यादा बर्फबारी हुई है उन्हे भी जल्द खोला जाएगा ।
वहीं दूसरी और पीडब्ल्यूडी विभाग मंडल तीसा के अधिशाषी अभियंता जोगिंदर कुमार का कहना है कि कई क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी होने से सड़कें बंद हुई है.हमारा प्रयास सबसे पहले चंबा तीसा मुख्य मार्ग को खोलना होता है, उसके बाद 10 से ग्यारह मार्ग बहाल किए है और जो मार्ग बचे है उन्हे भी खोला जा रहा है ताकि लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े ।
