मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर चंबा जिला आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले कांग्रेस पार्टी तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता आशा कुमारी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों के साथ उन स्थानों का निरीक्षण किया जहां उनकी ओर से अलग-अलग भवनों के उद्घाटन किए जाने हैं।
विक्रमादित्य सिंह डलहौजी विधान सभा क्षेत्र के तहत आने वाले भलेई में पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दो खेल मैदानों का भी मंत्री निरीक्षण करेंगे। कांग्रेस वरिष्ठ नेत्री आशा कुमारी ने बताया कि इन सभी भवन और खेल मैदानों के शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में हुए थे और उनके सुपुत्र इन कार्यों के उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के दौर में काफी सारी ऐसी परियोजनाएं शुरू करवाई गई है और जिनके शिलान्यास भी खुद वीरभद्र सिंह ने किए थे।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह 7 जून को बनीखेत पहुंचेंगे और यहां खेल मैदान का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा की उनकी विधानसभा में कुछ स्कूल डिनोटिफाई किए गए थे लेकिन मैंने सरकार को इसके बारे में अवगत करवाया इसके बाद अभी स्कूलों को दोबारा नोटिफाई किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी की सीनियर नेता आशा कुमारी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दौरे को लेकर कई स्थानों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने कहा की यह सभी योजनाएं पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के समय में शुरू करवाई गई थी और उनके शिलान्यास भी उस समय हुए थे अब यह योजनाएं बनकर तैयार हैं और अब उनके उद्घाटन भी उनके ही सपुत्र विक्रमादित्य करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 साल तक भाजपा ने इनकी तरफ ध्यान नहीं दिया और अब हमारी सरकार के समय इन्हें पूरा किया गया हैं।
