विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को राधे मां माता रानी के दर्शनों के लिए पहुंची। मंगलवार सुबह दस बजे के करीब राधे मां अपने भक्तों संग माता रानी का आर्शीवाद लेने पहुंची। मंदिर पहुंचने के दौरान उनके साथ आए भक्तों ने राधे मां का जोरदार स्वागत किया।
राधे मां मंदिर जाने से पहले माता रानी के भेंटों पर अपने भक्तों संग खूब नाची, जिसके बाद पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंदर छिंदा ने राधे मां को मां चिंतपूर्णी के दर्शन करवाएं और विधि बताएं विधिवत पूजा अर्चना करवाई। मंदिर दर्शन करने के बाद पूरा मंदिर परिसर राधे मां के जयकारों से गूंज उठा।
मंदिर दर्शनों के बाद राधे मां ने कहा कि जब भी उन्हें माता रानी का बुलावा आता है वे माता रानी का आर्शीवाद लेने चिंतपूर्णी मंदिर पहुंच जाती हैं। श्रद्धालु यहां बड़ी भावना लेकर मां के दरबार आते हैं और माता रानी अपने सभी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। उन्होंने कहा कि आपकी वजह से किसी का दिल दुखे वो सबसे बड़ा पाप हैं बल्कि ऐसा काम करो कि आपकी वजह से किसी के चेहरे पर खुशी आ सके। इस मौके पर पुजारी रविंदर छिंदा,पुजारी रोहन कालिया व अन्य पुजारी मौजूद रहे।
