संजीव महाजन,नूरपुर: ज्वाली विधानसभा के तहट विकास खंड नगरोटा सूरियां में लश्याम सिंह ने विकास खंड अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया हैं। विकास खंड अधिकारी श्याम सिंह इससे पहले जिला मंडी के ब्लॉक गोहर में विकास खंड अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। श्याम सिंह ब्लॉक फतेहपुर पंचायत समकड धमेटा के रहने वाले हैं ।
वर्ष 1997 और वर्ष 2006 मे श्याम सिंह विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं विकासखंड नगरोटा सूरियां में दे चुके हैं। आज पदभार संभालने पर स्थानीय ब्लॉक के सभी अधिकारियों व विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी।
विकास खंड अधिकारी श्याम सिंह ने कहा कि जो भी सरकार की ओर चलाई जा रही योजनाएं हैं उनको आम जनता व गरीब जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उनके ब्लॉक की सभी पंचायतों का समान विकास करवाने के लिए उनका पूरा प्रयास रहेगा ।
