अरविंदर सिंह, हमीरपुर: पेपर लीक मामले और भर्तियों में हुई धांधली को लेकर कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के पूर्व सचिव एचएस अधिकारी जितेंद्र तंवर को बीते रात मंगलवार को विजीलेंस ने गिरफ्तार किया गया था। वहीं बुधवार सुबह उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। विजिलेंस विभाग की टीम ने बुधवार सुबह अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट में जितेंद्र कवर को पेश कर उनके पुलिस रिमांड की मांग की थी जिस पर कोर्ट ने दोपहर 2 बजे तक फैसला सुरक्षित रखा था। दो बजे पुलिस ने जितेंद्र कंवर को पुनः अदालत में पेश किया जहां 10 अप्रैल तक उन्हें पुलिस रिमांड में भेज दिया गया हैं।
बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी दिसंबर से ही पुलिस के साथ सहयोग कर रहा था ओर जांच में शामिल हो चुका था। आरोपी से अब किसी प्रकार की पूछताछ की आवश्यकता नहीं हैं। वहीं अभियोजन पक्ष ने दलील दी की अभी जांच में बहुत कुछ सामने आना बाकि है इसलिए आरोपी को पुलिस हिरासत में भेजा जाए।
वहीं बचाव पक्ष के वकील किशोर शर्मा ने बताया कि जितेंद्र कंवर को गत शाम साढे आठ बजे गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी दिसंबर से ही जांच एजेंसी के समक्ष पेश होकर उन्हें सहयोग दे रहा था। अब उन्हेें दस अप्रैल को सुबह 11 बजे अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि जूनियर ऑफिस सहायकों आईटी कोड नंबर 965 की भर्ती में पेपर लीक मामले में मंगलवार देर शाम को जितेंद्र कंवर को गिरफ्तार किया गया हैं। विजीलेंस ने इस मामले में एफआइआर 4/22 दर्ज की थी। इस मामले में आयोग की गुप्त शाखा की वरिष्ठ सहायक उमा आजाद व उनके बेटे निखिल आजाद के अलावा कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं।
