अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पिछले तीन-चार दिनों में हुई बेतहाशा बारिश के चलते हमीरपुर बस डिवीज़न के 5 रूट बंद हैं जिनमें चंडीगढ़ रूट पर जाने वाली बसें भी भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं। वहीं मंडी रूट पर भी अभी बस नहीं जा पा रही है जबकि दिल्ली रूट पर बसें चल रही हैं ।
हमीरपुर जिला में भी भारी बारिश के चलते करीब 90 करोड रुपए का नुकसान हुआ है जिसमें दर्जनों सड़कें की भारी बारिश की वजह से बर्बाद हो गई हैं। सभी बस रूट को चलाने के लिए खासी मशक्कत एचआरटीसी प्रबंधन को करनी पड़ रही हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों के लिए इस भारी बारिश में हुई है जो लोग रोजाना स्कूल, कॉलेजों या नौकरी पेशे के लिए हमीरपुर आते हैं और शाम को बसों के माध्यम से ही वापस अपने घरों को लौटते हैं।
एहतियात के तौर पर कुछ रूट अभी भी बंद पड़े हुए हैं जिन्हें मौसम के प्रॉपर ठीक हो जाने पर अगले एक-दो दिनों में फिर से शुरू करने की संभावना हैं।
एचआरटीसी हमीरपुर के डीडीएम विवेक शर्मा ने बताया कि अभी भी 5 रूट हमीरपुर जिला से बंद पड़े हैं इन्हें प्रॉपर मॉनिटर किया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि मंडी और चंडीगढ़ रूट पर अभी बसें नहीं जा रही है जबकि दिल्ली रूट पर बसें प्रॉपर ढंग से चल रही हैं। सड़कों की स्थिति को प्रॉपर मॉनिटर करने के बाद ही बसें संबंधित रूट पर भेजी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि बस चालकों को पूरी एहतियात बरतकर गाड़ी ले जाने को कहा गया है ताकि यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके ।
