मंजूर पठान, चंबा: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है जिसके चलते मुश्किलात बढ़ने लगी हैं। चंबा जिला के तमाम पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश होने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है जिसके चलते लोगों का जिला मुख्यालय पहुंचना भी मुश्किल भरा हो रहा हैं। उसके साथ-साथ वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लग गई हैं।9
चंबा जिला में देर रात से ही भारी बारिश का दौर जारी होने से जनजीवन अस्त वस्त हुआ हैं, हालांकि पीडब्ल्यूडी विभाग भी अपनी मशीनरी के साथ कार्य कर रहा हैं, लेकिन लगातार हो रहे लैंडस्लाइड से भी कार्य करने में बाधा पेश आ रही हैं। जिला प्रशासन ने भी लोगों से आह्वान करते हुए कहा है कि इस भारी बारिश के दौर में लोग कहीं आने जाने की जहमत नहीं उठाए क्योंकि भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड होने का खतरा बढ़ जाता हैं। उससे दिक्कतें हो सकती हैं।
बता दे कि चंबा तीसा मुख्य मार्ग जगह-जगह बंद हो गया है जिसके चलते 55 पंचायतों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट हो गया हैं। इसके अलावा चंबा सलूणी मार्ग भी जगह-जगह बंद हो गया है जिसके चलते वहां की भी 20 पंचायतों की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। इसके अलावा सलूणी क्षेत्र के किहार और अन्य क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड आने से कई गाड़ियो के बहने के वीडियो भी सामने आए है, हालंकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ हैं।
