मंजूर पठान,चंबा: प्रदेश में बुधवार से हो रही बारिश ने अब लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम में हुए बदलाव के चलते जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं निचले क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते नुकसान लोगों को उठाना पड़ रहा हैं। बात अगर जिला चंबा की कि जाए तो यहां बारिश अब आफ़त बनकर बरस रही हैं। बुधवार सुबह से हो रही बारिश ने इतना तांडव मचाया हुआ हैं कि डरे सहमे लोगों ने अपने घरों से निकलना तक बंद कर दिया हैं।
इस बारिश के कारण चंबा मुख्यालय को जोड़ने वाले कई रास्ते भूस्खलन के चलते बंद हो गए हैं। तो वहीं गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे पुराने बस अड्डे के समीप नरसिंह मंदिर की और से जाने वाले रास्ते पर लगाया गया एक बड़ा डंगा भारी बारिश के चलते गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय कोई राहगीर या फिर सकूल के बच्चे यहां से नहीं आ जा रहे थे अन्यथा यहां पर कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। पर इस भारी भरकम भूस्खलन के चलते दो बाइक मलबे के नीचे जरूर दब गई हैं।
चंबा मुख्यालय के साथ लगते पुराने बस के पास ही यह भूस्खलन हुआ हैं, जहां पर अक्सर लोगों की आवाजाही सबसे अधिक हुआ करती हैं। गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे इस रास्ते के ऊपरी तरफ पहाड़ी का एक भरकम हिस्सा टूट कर नीचे आ गिरा। भूस्खलन के कारण दो बाइक मलबे में दबने के साथ ही उसके साथ लगते एक होटल और कुछ एक दुकानें बाल बाल बच गई हैं।
मौके पर पहुंची सपड़ी वार्ड की नगरपालिका पार्षद निशा बड़ियाल जोकि अपने इसी वार्ड से चुनिंदा पार्षद हैं ने घटनास्थल का जायज़ा लिया और तुरंत ही अपनी नगरपालिका की लेबर को बुलाकर बंद पड़े रास्ते को खुलवाने का काम शुरू करवा दिया। उन्होंने बताया कि यह घटना गुरुवार सुबह आठ बजे की हैं और यह भूस्खलन जो हुआ है तेज बारिश के कारण ही हुआ हैं। इस भूस्खलन के कारण एक बाइक और एक स्कूटी मलबे के नीचे दब गई हैं। उन्होंने कहा कि हमने नगरपालिका की लेबर को बुला लिया है और इस लेबर से पहले रास्ता ठीक करवाएंगे उसके बाद आगे का काम किया जाएगा।
उधर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र महाजन ने बताया की गुरुवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह मंदिर जा रहे थे तो जैसे ही मंदिर के पास पहुंचे तो एक बहुत जोर की आवाज हुई। उन्होंने देखा तो साथ बने बच्चों के खेलने का जो पार्क का था उसका डंगा गिर गया था। उन्होंने कहा इसके आगे का डंगा और जिस जगह में हम लोग खड़े है वह भी काफी फूल चुका ओर बहुत ज्यादा जर जर हालत में हो चुका है जोकि कभी भी गिर सकता हैं। इससे जानमाल का भी नुकसान भी हो सकता हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और नगरपालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गिरे हुए डंगे को लगाया जाए।
