संजू चौधरी, शिमला: राजधानी में मानसून के दस्तक से पहले ही वर्षा ने कहर बरपाना शुरू कर दिया हैं।राजधानी में गत रात्रि भारी बारिश के कारण लोअर सिमिट्री में मलबा आने के कारण चार वाहन मलबे की चपेट में आ गए। वाहनों को इससे भारी नुकसान हुआ हैं। वहीं पुराना बस अड्डा में गुरुद्वारे के समीप भारी वर्षा के कारण सड़क पर मलबा आ गया। तो वहीं तो वहीं आईटीआई चौड़ा मैदान में पेड़ गिर जाने से सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया था,जिसे हटाने का कार्य जारी हैं।
शहर के अन्य क्षेत्रों में जहां बारिश के कारण पेड़ गिरने की सूचना मिली हैं,वहीं आईएसबीटी में भी भारी वर्षा के कारण सड़क पर मलबा आ गया। सड़क पर आए मलबे को हटाने का कार्य जारी हैं।
लोअर सिमिट्री के स्थानीय पार्षद विनीत शर्मा ओर स्थानीय लोगों ने कहा कि देर रात्रि भारी वर्षा के कारण ढली में निर्माणाधीन टनल का मलबा ड्रेन में आ गया जिसके कारण ड्रैनेज बंद हो जाने के कारण सारा पानी रुक गया और जो सारा मलबा था वह इस क्षेत्र में आ गया, जिसके कारण मलबे में चार गाड़ियां दब गई और भारी नुकसान हुआ हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि नगर निगम को पहले भी इस बाबत अवगत करवा दिया था।
उन्होंन प्रशासन से मांग उठाई है कि इस ड्रैनेज को दुरुस्त करवाया जाए जिससे आने वाले समय में कोई बड़ा हादसा न हो। उन्होंने कहा कि यहां मलबे के कारण रास्ते भी बंद हो गए हैं। पार्षद विनीत शर्मा ने कहा कि निर्माणाधीन टनल के कारण जो मलबा आया है और रास्ते दब गए है उसे नगर निगम के समक्ष उठाकर इन रास्तों को दुरुस्त करवाया जाएगा ताकि आने वाले समय मे कोई भारी नुकसान न हो।
प्रदेश में 28 जून तक खराब बना रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। 28 जून तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24,27 व 28 जून को येलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं 25 व 26 जून को भारी बारिश के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया हैं।
