By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप.. बोले, संविधान की मूल भावना से कई बार किया खिलवाड़
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप.. बोले, संविधान की मूल भावना से कई बार किया खिलवाड़
himachalpolitical

राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप.. बोले, संविधान की मूल भावना से कई बार किया खिलवाड़

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/01/22 at 4:38 PM
Share

हमीरपुर,22 जनवरी(TSN)-पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बमसन मंडल के अंतर्गत लगदेवी में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता ने कहा कि भारतीय संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं,बल्कि हमारे देश की आत्मा है।इस संविधान का निर्माण डॉ.भीमराव अंबेडकर की दूरदृष्टि और उनके समर्पण का परिणाम है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश के वंचित और शोषित वर्गों को न्याय दिलाने और उन्हें समान अधिकार देने के लिए एक मजबूत संविधान का निर्माण किया।

राजेंद्र राणा ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस दल ने संविधान की मूल भावना से कई बार खिलवाड़ किया और इसे अपने राजनीतिक स्वार्थों के लिए तोड़ा-मरोड़ा। 1975 के आपातकाल को कांग्रेस का सबसे काला अध्याय बताते हुए उन्होंने कहा कि इस दौरान लोकतंत्र को ताक पर रखकर देश के नागरिकों की स्वतंत्रता छीन ली गई।प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई और लाखों निर्दोष लोगों को जेल में बंद कर दिया गया।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और योजनाओं का कभी सही से सम्मान नहीं किया। बाबा साहेब ने दलितों और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए जो योजनाएं बनाईं, कांग्रेस ने उन पर ठीक से अमल नहीं किया।

भाजपा ने दिया संविधान को सम्मान

राजेंद्र राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान की पवित्रता और आत्मा का हमेशा सम्मान किया है।उन्होंने कहा कि भाजपा ने डॉ.अंबेडकर को सही सम्मान दिया और उनके विचारों को लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार “सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास” के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।दलित,पिछड़े, महिलाएं और गरीब भाजपा की प्राथमिकता में हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सदैव सम्मान किया है।जहां कांग्रेस ने आपातकाल के दौरान संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान किया,वहीं भाजपा ने इन आदर्शों को संरक्षित रखा।

राजेंद्र राणा ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक उत्सव नहीं,बल्कि यह हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने की प्रेरणा देता है।यह दिवस डॉ.अंबेडकर और स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करता है।उन्होंने कहा कि संविधान का आदर करना और उसके आदर्शों को जीवन में उतारना हर नागरिक का कर्तव्य है। भाजपा संविधान की रक्षक है और इसके आदर्शों पर चलते हुए भारत को एक सशक्त और एकजुट देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

TAGGED: Hamirpur former MLA Rajender Rana
Chandrika January 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला IGMC से टोलैंड तक बनेंगी सुरंग.. शहर में लोगों को जाम की समस्या से मिलेगी निजात
Next Article स्वास्थ्य मंत्री बोले बेटियों को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट को सब्जेक्ट के रूप में करना चाहिए शामिल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के श्रेय को लेकर कांग्रेस-भाजपा में जुबानी जंग, प्रेम कौशल ने अनुराग ठाकुर को घेरा

Ago

इकलौते बेटे आदित्य की मौत से सदमे में परिवार, निष्पक्ष जांच और जवाबदेही की मांग तेज

Ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

Ago

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मिले दिलदार अली बट्ट, छात्रवृत्ति बहाली, हज हाउस और पासपोर्ट कार्यालय की उठाई मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?