शिमला,संजु चौधरी(TSN)-पहाड़ों की रानी शिमला में लगातार ट्रैफिक की समस्या बढ़ती जा रही है और लोग काफी परेशान है।नगर निगम शिमला शहर में बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए टोलैंड से IGMC तक सुरंग बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है.इस सुरंग के बनने से लोगों को रोजाना के जाम से राहत मिल पाएगी.
बता दें कि इससे पहले भी शिमला के नवबहार स्थित हिमफैड से आईजीएमसी तक सुरंग बनाने को लेकर भी एक प्रस्ताव तैयार किया गया था,जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है.इसका कार्य आने वाले समय में जल्द शुरू हो सकता है. अब टोलैंड से आईजीएमसी तक भी टनल बनाने को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया है,जिसे लेकर सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी होंगी.
शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान का कहना ये
नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि हिमफैड से IGMC तक बनने वाली सुरंग को लेकर नगर निगम पहले से ही डीपीआर तैयार कर चुका है और इसका कार्य सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शुरू हो जाएगा.जल्द ही इसकी डीपीआर को भी हिमफैड से IGMC तक बनने वाली सुरंग की तर्ज पर पूरा किया जाएगा और सरकार तक पहुंचाया जाएगा.
