हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-हिमाचल के मुख्यमंत्री जब भी चंडीगढ़ दौरे पर जाते हैं तो वह हिमाचल भवन के मुख्यमंत्री सुईट में रुकने की बजाय फाइव स्टार होटल के कमरे में क्यों ठहरते हैं?ऐसी क्या मजबूरी है कि वह हिमाचल भवन में रहने की बजाय फाइव स्टार होटल में रुकने को तवज्जो देते हैं. यही नहीं मुख्यमंत्री की सिक्योरिटी को भी फाइव स्टार से दूर कर दिया जाता है.ऐसे कौन से मित्र अधिकारी या अन्य लोग है जो खासतौर पर फाइव स्टार में मुख्यमंत्री से मिलने आते हैं।सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू पर जमकर हमला बोला।उन्होंने मुख्यमंत्री पर प्रदेश को आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप भी लगाए ।
हिमाचल में नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप किए जा रहे
पूर्व विधायक राजिंदर राणा ने कहा कि हिमाचल में आज तक जितने भी मुख्यमंत्री हुए हैं,सभी लोग हिमाचल भवन में रुकते आए हैं,लेकिन मौजूदा प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फाइव स्टार होटल ताज और हयात में ही जाकर रुकते हैं।राणा ने कहा कि आज हिमाचल में नेताओं और अधिकारियों के फोन टैप किए जा रहे हैं.उनकी प्राइवेसी का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है.ऐसे में नेता और अधिकारी दोनों इस सरकार में सुरक्षित नहीं है प्रदेश का खजाना मित्र लूट रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि फतेहपुर इलाके में एक निजी भूमि को जिसकी कीमत 6 से 7 करोड रुपए है पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड को सत्सत करोड़ में बेचने की फाइल को आगे बढ़ाया जा रहा है।मित्रों की सस्ती जमीनों को करोड़ों की कीमत पर खरीदने का काम हो रहा है जो अपने आप में एक बहुत बड़ा घोटाला है।
राजिंदर राणा ने कहा कि आज हिमाचल में लोगों की सुविधाओं को छीना जा रहा है.सुजानपुर इलाके में विकास के सारे काम ठप पड़ गए हैं.टोनी देवी में कॉलेज की बात हो या फिर सुजानपुर में बस स्टैंड बनाने की सारे काम बंद पड़े हुए हैं धारा 118 के तहत जितनी भी फाइल है वह सभी मुख्यमंत्री कार्यालय में पेंडिंग पड़ी हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कुछ विधायक और मंत्री सरकार में घुटन महसूस कर रहे हैं और यह सभी लोग उनके साथ संपर्क में है इन लोगों के काम नहीं हो रहे हैं।प्रदेश में पहले ऐसे मुख्यमंत्री देखने को मिल रहे हैं जिनके अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेनी पड़ रही है।
