By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करीब 8 दशकों मंडी जनपद पधारे बरनाग ऋषि, दिल्ली की परेड में भी शिरकत कर चुके हैं ये ऋषि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करीब 8 दशकों मंडी जनपद पधारे बरनाग ऋषि, दिल्ली की परेड में भी शिरकत कर चुके हैं ये ऋषि
himachalNews

करीब 8 दशकों मंडी जनपद पधारे बरनाग ऋषि, दिल्ली की परेड में भी शिरकत कर चुके हैं ये ऋषि

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/08/21 at 5:10 PM
Share

मंडी,21अगस्त(TSN)-इलाका द्रंग की सनोर घाटी के प्रसिद्ध देवता ऋषि बरनाग करीब 8 दशकों के लंबे अंतराल के बाद मंडी जनपद पधारे हैं।इस दौरान देवता के साथ करीब एक हजार से ज्यादा भक्त भी ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते गाते हुए मंडी शहर पहुंचे।बरनाग ऋषि के आगमन से भादो के काले मास में छोटी काशी मंडी देवमई नजारा देखने को मिला।

भाद्रपद के काले महीने में बरनाग ऋषि के आगम ने देव मई हो गई छोटी काशी मंडी

बरनाग देवता अपने स्थान सनोड़ से गाड़ी के माध्यम से मंडी तक आए और इसके बाद माता भीमाकाली मंदिर से राज माधव राय मंदिर तक पैदल यात्रा कर पहुंचे। देवता के इतने लंबे अंतराल के बाद शहर पहुंचने पर आम लोगों के साथ कई संस्थाओं ने भी देवता का स्वागत किया।राज माधव राय मंदिर पहुंचने पर देवता बरनाग ऋषि का स्वागत सर्व देवता समिति मंडी व माधव राय मंदिर के पुजारी ने फूल मालाओं और धूप दीप के साथ किया। जानकारी के अनुसार देवता किसी भक्त के बुलावे पर मेहमान नवाजी के लिए मंडी शहर में पधारे हैं जिनके दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लग गया। इस मौके पर सर्व देवता समिति के जिला अध्यक्ष शिव पाल शर्मा ने बताया कि बरनाग ऋषि प्राचीन देवताओं में से एक है और 1945 के बाद इन्होंने आज दिन तक शिवरात्रि में शिरकत नहीं की है। ऋषि बरनाग का राजपरिवार के साथ गहरा नाता रहा है और शिवरात्रि की जलेब में यह देवता राजमाधव राय की पालकी के साथ चलते थे।

पूर्व पीएमजवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर परेड़ में शामिल होने के लिए पहंचे थे दिल्ली

वहीं देवता के गुर नितिन ठाकुर ने बताया कि बरनाग ऋषि को भगवान शेषनाग जी का अवतार माना गया है।यह बीमारियों से मुक्ति दिलाने वाले और बिजली बादल के देवता माने गए हैं।उन्होंने बताया कि यह पराशर ऋषि के कटवाल भी हैं और हर वर्ष सरानाहुली के दौरान पराशर मेले में शिरकत करते हैं।उन्होंने बताया कि देवता मंडी शिवरात्रि में भी शिरकत करते थे लेकिन राजाओं के राज समाप्त होने के बाद वह मंडी शिवरात्रि मेले में नहीं आए हैं।आज देवता अपने भक्त के बुलावे पर मंडी शहर में आए हैं और फिर अपने स्थान के लिए लौट जाएंगे। उन्होंने बताया कि बरनाग ऋषि 1954 में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के आग्रह पर दिल्ली में परेड में भी शामिल हो चुके हैं। उस समय प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा देवता को सम्मानित भी किया गया था।

TAGGED: Mandi Barnag Rishi
Chandrika August 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article केंद्र सरकार के विरोध में दलित संगठन सड़कों पर उतरे..बोले SC, ST एक्ट के आरक्षण के साथ की गई छेड़छाड़
Next Article राजेंद्र राणा ने उठाए सवाल..चंडीगढ़ में सिक्योरिटी हटाकर फाइव स्टार होटल में क्यों रुकते हैं CM ?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

2 साल से तैयार मेडिकल कॉलेज अब तक शुरू नहीं,अनुराग ठाकुर ने देरी पर उठाए सवाल

Ago

अध्ययन अवकाश पर सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन, राज्य सरकार ने बदले नियम

Ago

आना में 60 लाख से बनी सब्जी मंडी का उद्घाटन, चुराह के किसानों-बागवानों को मिलेगा बड़ा लाभ

Ago

मानवता का अनूठा उदाहरण: चिंतपूर्णी में घायल बैल को मिला नया जीवन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?