अरविंदर सिंह,हमीरपुर: ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी शिवानी दीदी 26 अप्रैल को हमीरपुर आ रही हैं। हमीरपुर के पुलिस ग्राउंड में एक भव्य कार्यक्रम ब्रह्मकुमारी आश्रम की ओर से रखा गया हैं। अपने दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के दौरान ब्रह्मकुमारी राजयोगिनी शिवानी दीदी जहां जनता को जीवन यापन से संबंधित प्रवचन देंगे। तो वहीं 27 अप्रैल को हमीरपुर के पक्का भरो में निर्मित ब्रह्मकुमारी आश्रम का भी उद्घाटन करेंगी।
इसके बारे में तैयारियों की जानकारी देते हुए बहन भारती ने बताया कि 26 अप्रैल को शाम 3:00 बजे निर्धारित स्थान पर कार्यक्रम रखा गया हैं। शिवानी दीदी पहली बार हिमाचल में अपना पहला कार्यक्रम करने जा रही हैं जिसमें वह सुखमय जीवन जीने का रास्ता लोगों को बताएंगे। कैसे जीवन में खास बातों को धारण करके अपने जीवन को सरल बनाया जा सकता है इस पर उपदेश देंगी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और प्रदेश भर से ब्रह्मकुमारी आश्रम से जुड़े लोग इस में भाग लेंगे।
उन्होंने कहा कि पहली बार शिवानी दीदी का दिव्य ज्ञान पाने का हम सबको मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आमंत्रण दिया गया हैं। वहीं इस कार्यक्रम में आम जनता के अलावा विशिष्ट अतिथियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं।
