सोलन (योगेश शर्मा): मौसम में गिरावट आने के साथ अब जिला सोलन में लंपी वायरस के मामलों में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। मामलों में गिरावट आने से पशुपालन विभाग सोलन ने भी राहत की सांस ली है।
पशुपालन विभाग सोलन के उपनिदेशक डॉ.बी.बी.गुप्ता का कहना है कि जिला में जहां पहले 200 से 250 लंपी वायरस के मामले रोजाना सामने आ रहे थे, वहीं अब यह मामले 100 के करीब ही सामने आ रहे हैं। वहीं जिला में मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। पिछले कल जिला में 20 पशुओं की लंपी वायरस से मौत हुई थी,डॉ.बी.बी. गुप्ता ने बताया कि मौसम में लगातार गिरावट आने से और लोगों को जागरुक होने से जिला में पशु अब लंपी वायरस से ठीक हो रहे हैं। जिला में अभी तक लंपी वायरस का कुल आंकड़ा 15945 पहुंचा है, वहीं जिला में अभी भी 4700 मामले एक्टिव है।
उन्होंने बताया कि जिला में लंपी वायरस से अगर मृत्यु दर की जाए तो धर्मपुर और अर्की ब्लॉक में अभी भी मृत्यु पशुओं की सामने आ रहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ जिला में वैक्सीनेशन का कार्य भी विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है। अभी तक 25,000 पशुओं का जिला भर में वैक्सीनेशन किया जा चुका है, जिसको लेकर पशुपालन विभाग की पांच टीमें कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कि जहां पर लंपी रोग से पशु ग्रसित नहीं है, अभी सिर्फ वही पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
