बीबीएन : जगत सिंह – मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 60 बेटियों को ‘पी एण्ड जी शिक्षा बेटियां छात्रवृत्ति’ प्रदान करने के लिए प्रशंसा की।
राम कुमार ने कहा कि बेटियां आज देश और विदेश में अपना नाम रोशन कर रही है और इस तरह की पहल से बेटियों को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्राओं की कैरियर से सम्बन्धित जानकारी पीएंडजी कम्पनी के विशेषज्ञों द्वारा दी गई। इसके अतिरिक्त पीएंडजी के प्लांट की महिला लीडर्स ने भी अपनी प्रेरक यात्राओं को साझा किया। राम कुमार ने कहा कि यह समारोह अपनी तरह के पहले ‘बुमेन इन एसटीईएम कारवा’ का हिस्सा है – पीएंडजी इंडिया द्वारा सेंटर फाॅर सिविल सोसाइटी के साथ मिलकर आयोजित एक बहु-शहर रोड शो – जिसका उद्देश्य एसटीईएम भूमिकाओं में महिलाओं की भागीदारी की वकालत करना है।
