नाहन/देवेन्द्र कुमार: भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला मंडी के जिला अध्यक्ष रणवीर सिंह ने प्रदेश नेतृत्व से विस्तृत चर्चा के बाद जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें रमन शर्मा को जिला सचिव के रूप में नियुक्ति दी है। साथ ही उन्हें जिला सोशल मीडिया का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही जिला सोशल मीडिया के प्रभारी के रूप में कुलदीप सिंह सदर की नियुक्ति की है। उन्होंने कहा कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।
बीजेपी जिला मंडी सचिव बने रमन शर्मा
Leave a comment
Leave a comment
