विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में पुराना बस स्टैंड में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए जाने वाले यात्री सुविधा भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस भवन के निर्माण के लिए 1. 38 लाख की लागत आएगी। तीन मंजिल भवन में श्रद्धालुओं को बैठने की सुविधा,डोर मेट्री की सुविधा,शौचालय एवं स्नानघर और श्रद्धालुओं को जूते और चप्पल खोलने के लिए जूता घर का निर्माण करवाया जाएगा।।
सोमवार को मंदिर न्यास चिंतपूर्णी की ओर से पुराना बस स्टैंड में बने शैड के नीचे रखे हुए बैचों और अन्य सामान को हटाया गया। इस यात्री सुविधा भवन का निर्माण कार्य पीडब्लूडी विभाग भरवांई के माध्यम से करवाया जा रहा है। वहीं मंदिर न्यास के एसडीओ आरके जसवाल ने बताया की पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से ठेकेदार को काम अलॉट करने के बाद पुराना बस स्टैंड में बने शैड के नीचे रखे सामान को हटाया जा रहा है ताकि भवन का निर्माण कार्य शुरू हो सके।
