By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हिमाचल सरकार के कर्ज लेने पर रामलाल ठाकुर ने साधा निशाना,कहा- फेल हो चुकी है जयराम सरकार सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले सीएम,
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > हिमाचल सरकार के कर्ज लेने पर रामलाल ठाकुर ने साधा निशाना,कहा- फेल हो चुकी है जयराम सरकार सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले सीएम,
himachal

हिमाचल सरकार के कर्ज लेने पर रामलाल ठाकुर ने साधा निशाना,कहा- फेल हो चुकी है जयराम सरकार सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाले सीएम,

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/08/02 at 12:53 PM
Share

शिमला:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से लिए जा रहे कर्ज को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है और जयराम ठाकुर को 5 सालो में सबसे ज्यादा कर्ज लेने वाला मुख्यमंत्री करार दिया है। हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष और नैना देवी से विधायक रामलाल ठाकुर ने सरकार को कर्जा लेने पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार डबल इंजन की सरकार होने की बातें करती थी, लेकिन केंद्र से हिमाचल प्रदेश के विकास के लिए कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। हिमाचल प्रदेश के गठन के बाद साल 2017 तक 35 हजार करोड़ का कर्ज लिया गया, लेकिन साल 2017 से साल 2022 तक जयराम ठाकुर के सरकार में आने पर ही 35 हजार करोड़ का लोन लिया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यह 51 सालों के 35 हजार करोड़ बनाम 5 वर्षों का के 35 हजार करोड़ की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश आकर विकास के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर यह दावे कभी हकीकत में तबदील नहीं होते। हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग करने के भी आरोप लगाए। रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जन संपर्क विभाग के पैसों पर पार्टी का प्रचार करने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अपने प्रचार के लिए कोडिंग पर करीब 70 करोड़ खर्च कर दिए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री की तस्वीरों वाले होर्डिंग लगाए जा रहे है। हार्डिंग लगाने वाली कंपनी 20×20 का एक होर्डिंग लगाने के लिए करीब 20 से 25 हजार वसूल कर रही है।

हिमाचल कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े खोखले दावे करते है। इससे पहले केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी प्रदेश को 69 नेशनल हाईवे देने की बात कही थी, लेकिन आज तक वे जमीन पर नहीं उतर सके। उन्होंने कहा कि सरकार केवल हिमाचल प्रदेश की भोली-भाली जनता को बरगलाने का काम करती ह। वास्तव में हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर मजाक किया जा रहा है उन्होंने दावा किया कि जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से परेशान होकर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में वापस लाने वाली है।

admin August 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हसन वैली के समीप सेब से लदे ट्रकों के बीच टक्कर, दो सड़क पर पलटे, एक टकराया पहाड़ी से
Next Article सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक शुरू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चुनावी शोर के बीच मिसाल बने वीरेंद्र कुमार, खुद श्रमदान कर ठीक करवाई टूटी सोलर लाइट

Ago

पंचायत चुनाव 2026: तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

Ago

सैहब कर्मियों की हड़ताल खत्म,शुक्रवार से काम पर लौटेंगे कर्मी, 10 फीसदी वेतन में बढ़ोतरी के आश्वासन पर खत्म की हड़ताल

Ago

देवेंद्र भुट्टो का वीरेंद्र कंवर पर पलटवार, बोले- महत्वाकांक्षाओं के कारण दे रहे बयान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?