By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: खतरे के साए में गुजर रहे पुल पर वाहन…भारी वाहनों को मंडी या चक्कर से होकर जाना पड़ रहा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > खतरे के साए में गुजर रहे पुल पर वाहन…भारी वाहनों को मंडी या चक्कर से होकर जाना पड़ रहा
himachalNews

खतरे के साए में गुजर रहे पुल पर वाहन…भारी वाहनों को मंडी या चक्कर से होकर जाना पड़ रहा

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/11/30 at 10:48 AM
Share

मंडी : धर्मवीर (TSN)- भारी बरसात के कारण बल्ह विधानसभा में गुटकर को बैहना से जोड़ने वाले पुल की अप्रोच एक तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई थी। क्षतिग्रस्त अप्रोच को पुल के साथ फिर जोड़ने के लिए वहां पर मिट्टी भरकर पुल को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया गया है। रोजाना सैंकड़ों छोटे वाहन इस पुल से खतरे के साए में गुजर रहे हैं। बरसात को काफी समय बीत जाने के बाद भी इस पुल की सही ढंग से मुरम्मत नहीं की जा सकी है और जुगाड़ से ही इसे अस्थायी तौर पर खोला गया है। गुटकर से बैहना की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को मंडी या चक्कर से होकर जाना पड़ रहा है।

बता दें कि यह पुल बैहना और टिक्कर सहित आस पास के आधा दर्जन गांवों को नेशनल हाईवे के साथ जोड़ने का कार्य करता है। स्थानीय निवासी नवीन गुलेरिया, मनसा राम और जय चौहान ने बताया कि सरकार और विभाग पुल की स्थायी मुरम्मत की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल्दी आने-जाने के लिए पुल के अलावा और कोई विकल्प नहीं, इसलिए लोगों को मजबूरी में इस पुल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इन्होंने सरकार से मांग उठाई है कि पुल की मुरम्मत जल्द से जल्द की जाए और इसे सुरक्षित ढंग से सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जाए।

विभाग का कहना- जल्द शुरू किया जाएगा मुरम्मत का कार्य

वहीं, जब इस बारे में लोक निर्माण विभाग नेरचौक मंडल के अधिशाषी अभियंता ई. डी.आर. चौहान से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सिर्फ पुल की अप्रोच क्षतिग्रस्त हुई है जबकि पुल पुरी तरह से सुरक्षित है। क्षतिग्रस्त अप्रोच की मुरम्मत का कार्य सुकेती खड्ड के बढ़े हुए जलस्तर के कारण शुरू नहीं हो सका था। अब पानी का स्तर कम हुआ है तो इस कार्य को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। अनुमान के अनुसार इस कार्य में 40 से 50 लाख का खर्च आएगा जिसके लिए कुछ पैसों का प्रावधान कर दिया गया है।

TAGGED: Mandi Vehicles passing on the bridge under the shadow of danger
Chandrika November 30, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी और स्वर्ण समाज चारों सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथ पहुंचे नालागढ़ …योजनाओं को लेकर किया जाएगा जागरूक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?