By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी के 841 डिपुओं में अब 4जी मशीनों से होगा राशन वितरण, सॉफ्टवेयर का इंतजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी के 841 डिपुओं में अब 4जी मशीनों से होगा राशन वितरण, सॉफ्टवेयर का इंतजार
himachalNews

मंडी के 841 डिपुओं में अब 4जी मशीनों से होगा राशन वितरण, सॉफ्टवेयर का इंतजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2026/09/24 at 3:46 PM
Share

मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिला के राशन डिपुओं पर अब उपभोक्ताओं को राशन लेने के दौरान नेटवर्क की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने वाली है। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से जिले के सभी 841 डिपो संचालकों को पुरानी 2जी मशीनों की जगह नई 4जी तकनीक से लैस मशीनें उपलब्ध करवा दी गई हैं। इन मशीनों में हाई स्पीड इंटरनेट के साथ आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। विभाग की ओर से डिपो संचालकों को मशीनों के संचालन को लेकर प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। हालांकि, नई व्यवस्था शुरू करने के लिए अभी सॉफ्टवेयर के एक्टिव होने का इंतजार है।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग मंडी के जिला नियंत्रक बृजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी डिपो संचालकों को नई 4जी मशीनें वितरित कर दी गई हैं। पुरानी 2जी मशीनों के मुकाबले नई मशीनों में बेहतर नेटवर्क और तेज इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इससे राशन वितरण की प्रक्रिया को अधिक सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि डिपो संचालकों को मशीनों के इस्तेमाल से संबंधित आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा चुका है।विभाग के मुताबिक इस बार इन मशीनों का संचालन प्रदेश सरकार के नए सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जाएगा। सॉफ्टवेयर की टेस्टिंग और उसे शुरू करने से जुड़ी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। विभाग की ओर से हरी झंडी मिलते ही नई मशीनों के जरिए राशन वितरण की व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में डिपो संचालकों के साथ-साथ राशन लेने वाले उपभोक्ताओं को भी नई व्यवस्था से राहत मिलने की उम्मीद है।

उधर, नई मशीनें मिलने से डिपो संचालकों ने भी राहत की बात कही है। मंडी शहरी डिपो होल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव डिसिल्वा ने कहा कि पुरानी 2जी मशीनों में नेटवर्क की समस्या के चलते राशन वितरण में काफी दिक्कतें आती थीं। कई बार उपभोक्ताओं को भी इंतजार करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि लंबे समय से डिपो संचालक 4जी मशीनों की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी हो गई है।फिलहाल प्रदेश के डिपुओं में नई मशीनें पहुंच चुकी हैं और संचालकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अब सभी की निगाहें सॉफ्टवेयर के शुरू होने पर टिकी हैं। सॉफ्टवेयर एक्टिव होते ही नई 4जी मशीनों से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

TAGGED: Mandi Ration distribution machine
Chandrika September 24, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article रात्रि गश्त में मुस्तैद ऊना पुलिस, नाकों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी
Next Article पद्मश्री प्रो. विश्व मूर्ति शास्त्री ने मां नैना देवी के दरबार में टेका माथा, प्राचीन हवन कुंड में दी आहुतियां
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुभाष ठाकुर का चुनावी ऐलान, बोले- बिलासपुर सदर में विकास और कानून व्यवस्था बनी बड़ी चिंता

Ago

रजोल-ठानपुरी फोरलेन अलाइनमेंट पर अभी फैसला लंबित, चार विकल्पों में से एक पर केंद्र की मंजूरी का इंतजार

Ago

चुराह में बिजली लाइन और खंभे चोरी करने का प्रयास, विभाग को लाखों का नुकसान

Ago

इंस्पायर मानक योजना के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, हमीरपुर से 1,000 से अधिक नवाचारों का लक्ष्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?