शिमला:संजु चौधरी(TSN)-मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन (रजिस्टर्ड)के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने बताया कि एमडब्ल्यूबी के द्वारा उत्तर भारत में पंजाब,हिमाचल,चंडीगढ़,दिल्ली,जम्मू-कश्मीर की राज्य इकाइयों का पुर्न गठन किया जा रहा है।पंजाब के अध्यक्ष सुमित खन्ना (अमृतसर),संजीव शर्मा को दिल्ली,मीर आफताब को जम्मू-कश्मीर,संजीव महाजन को चंडीगढ़ और विशाल सूद को हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।इसके अलावा ज्योति संग को एसोसिएशन के सलाहकार बोर्ड का उत्तर भारत का अध्यक्ष बनाया गया है।
डॉ. मेहता ने बताया कि इन सभी राज्यों के अध्यक्षों को 31 जुलाई को एमडब्ल्यूबी के रेड बिशप पंचकूला में होने वाले कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता,पीडब्ल्यूडी मंत्री डॉ.बनवारी और समाज कल्याण मंत्री बिशंभर बाल्मीकि एसोसिएशन के उत्तर भारत के प्रदेश प्रमुखों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।इन सभी पदाधिकारियों को उनके राज्य में एसोसिएशन की इकाई का गठन करने का अधिकार दिया गया है।अपने-अपने प्रदेश में राज्य स्तरीय इकाई का गठन करने के बाद यह सभी एसोसिएशन के मुख्यालय में उनकी जानकारी देंगे,जिससे उन सभी पत्रकारों का भी इंश्योरेंस मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन की ओर से करवाया जा इसके साथ ही उनके नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भी जारी किए जा सके।
सुरेंद्र मेहता ने बताया कि 31 जुलाई को रेड बिशप पंचकूला में सभी पत्रकारों की मुफ्त नेत्र जांच के लिए आदेश मेडिकल कॉलेज की ओर से एक चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। आदेश मेडिकल कॉलेज के चांसलर डॉ.एचएस गिल से इस बारे में बातचीत हो चुकी है। मेहता ने बताया कि शिविर में पत्रकारों के निशुल्क नेत्र जांच की जाएगी और उन्हें इलाज के लिए उचित सलाह प्रदान की जाएगी।
टीम के साथ हमेशा रहेंगे तैयार
सुरेंद्र मेहता ने बताया कि मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन का मुख्य मकसद पत्रकार और उनके परिजनों के हितों की रक्षा करने के साथ ही उनका भविष्य सुरक्षित करने की भी कोशिश है।इसी के चलते वह लगातार सरकार के समक्ष एसोसिएशन की ओर पत्रकारों के हित की आवाज उठाते रहे हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि हरियाणा की तर्ज पर ही हिमाचल,पंजाब,चंडीगढ़,दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में नए नियुक्त किए गए प्रदेश अध्यक्ष भी अपनी टीम के साथ लगातार पत्रकारों के हित में कार्य करते हुए उनकी आवाज को बुलंद करने का काम करेंगे।उन्होंने आश्वासन दिया कि इस काम के लिए जब भी किसी भी प्रदेश की इकाई को उनकी या फिर एसोसिएशन के शिष्टमंडल की जरूरत पड़ेगी तो वह हमेशा अपनी टीम के साथ उन लोगों की मदद के लिए तैयार रहेंगे।
