Mandi, Dharamveer (TSN)-देश के लिए फिर से कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाले पूर्व सैनिकों ने एक बार फिर देश सेवा की इच्छा जताई है। इंडियन एक्स सर्विस लीग टिहरा यूनिट की बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि वे भले ही सेवानिवृत्त हो चुके हों, लेकिन उनका उत्साह और देशभक्ति का जज्बा आज भी पहले जैसा है।
इस बैठक की अध्यक्षता यूनिट अध्यक्ष रमेश तपवाल ने की, जिसमें सभी पूर्व सैनिकों ने “भारत माता की जय” के नारे लगाकर अपना जोश दिखाया। रमेश तपवाल ने कहा कि देश की रक्षा के लिए वे हर समय तैयार हैं और यदि सरकार को उनकी जरूरत महसूस होती है तो वे फिर से सीमाओं पर तैनात होने को भी तैयार हैं।उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को सेना पर पूर्ण भरोसा रखना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत जानकारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
रमेश तपवाल, अध्यक्ष, इंडियन एक्स सर्विस लीग, टिहरा यूनिट
“हम अब भी देश के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। हम भले ही रिटायर्ड हैं, लेकिन हमारा हौसला अब भी जवान है।”
