By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती शुरू
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती शुरू
himachalNews

धर्मशाला पुलिस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती शुरू

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/02/22 at 6:23 PM
Share

राहुल चावला,धर्मशाला ( TSN)-धर्मशाला में खराब मौसम के चलते दो दिन बाद शनिवार से पुलिस ग्राउंड में हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती शुरू हुई.आज सुबह सात बजे से ही भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का पुलिस ग्राउंड में पहुंचना शुरू हो गया था।आज की भर्ती में 2250 अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं।इस दौरान अभ्यर्थियों को अलग अलग परीक्षणों से गुजरना पड़ रहा है।

भर्ती में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वीडियोग्राफी भी की जा रही

इस अवसर SSP कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने पुलिस ग्राउंड में पत्रकारों के माध्यम से अपील की कि आगामी भर्ती में अभ्यर्थी ध्यान रखें कि भर्ती अपने निर्धारित समय सात बजे आरम्भ हो जाएगी।इसलिए सभी अभ्यर्थी सुबह छह बजे पुलिस ग्राउंड में पहुंचकर भर्ती से सम्बन्धित कार्रवाई को पूरा करवा लें। जिससे भर्ती प्रभावित नहीं हो।SSP शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि भर्ती के दौरान अभ्यर्थी को ग्राउंड में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है।इतना ही नहीं अभ्यर्थी के साथ आने वाले अभिभावक और मित्रों को भी ग्राउंड में प्रवेश करने की अनुमति नहीं है।भर्ती में विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए बाकायदा वीडियोग्राफी भी की जा रही है।SSP अग्निहोत्री ने कहा कि खराब मौसम के कारण 20 फरवरी को होने वाली भर्ती स्थगित कर दी गई थी,जो अब 7 मार्च होगी तथा 21 फरवरी को स्थगित हुई भर्ती अब 8 मार्च को होगी।

पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए हो रही भर्ती

बता दें कि हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के 1088 पदों के लिए आज से शुरू हुई भर्ती के लिए जिला कांगड़ा में करीब 31 हज़ार युवा पुलिस मैदान धर्मशाला में दमखम दिखाएंगे। पुलिस मैदान धर्मशाला में आज सुबह 7 बजे से ही लगभग 2250 युवा भर्ती में प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं।उम्मीदवारों को अपने साथ एडमिट कार्ड व फॉटोकॉपी सहित सभी दस्तावेजों की मूल प्रति,दो फोटोग्राफ लाने होंगे।शारीरिक और मैदानी परीक्षा के दौरान विभिन्न कार्यों सहित व्यवस्था का जिम्मा सभांलने वाले अधिकारियों व जवानों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।पुलिस विभाग कांगड़ा नोर्दन रेंज के तहत आने वाले उम्मीदवारों को लोक सेवा आयोग की ओर से पहले ही ई-प्रवेश पत्र जारी किए जा चुके हैं।

TAGGED: Dharamshala Recruitment of Himachal Pradesh Police Constable
Chandrika February 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article सरकार से पैसा आते ही कर्मचारियों की वित्तीय देनदारियों को किया जाएगा चुकता -डिप्टी सीएम
Next Article भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखराम चौधरी ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किया पलटवार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?