By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पुरातत्विक विरासत ही हमारी पहचान, संरक्षण जरूरी:राणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > पुरातत्विक विरासत ही हमारी पहचान, संरक्षण जरूरी:राणा
himachalNews

पुरातत्विक विरासत ही हमारी पहचान, संरक्षण जरूरी:राणा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/11/20 at 11:32 PM
Share
अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): विधायक राजेंद्र राणा ने सोमवार को नगर परिषद सुजानपुर के विभिन्न वार्डों में विकासात्मक कार्यों के लिए 49 लाख रुपए के शिलान्यास किए। इस दौरान उन्होंने 9 लाख रुपए की लागत से होने वाले वार्ड नंबर 1 में गुफा के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, 8 लाख रुपए की लागत से होने वाले वार्ड नंबर 1 में नजदीक शीतल माता वाले कुएं के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, 15 लाख रुपए की लागत से होने वाले वार्ड नंबर 9 में ढांगू मुहल्ले में ताल के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण ओर 17 लाख रुपए की लागत से होने वाले वार्ड नंबर 5 में काली माता मंदिर निकट कुआं व दीनानाथ के घर के निकट कुएं के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर जनसभा को संबोधित  करते हुए विधायक ने कहा कि ये सभी ऐतिहासिक एवं पुरातन धरोहरें हैं, जोकि महाराजा संसार चंद के समय बनवाई गई थी। उन्होंने कहा कि यही धरोहरें हमारी सभ्यता एवं संस्कृति की परियाचक होती हैं। अपने क्षेत्र का गौरवपूर्ण इतिहास जानने के लिए इन धरोहरों का बहुत अधिक महत्व हैं। हमारी पुरातत्विक विरासत हमारी गौरवपूर्ण संस्कृति का एक अंश हैं अपनी संस्कृति को लंबे समय तक जीवित रखने के लिए इनका संरक्षण करना अत्यंत आवश्यक हैं।
उन्होंने कहा कि सुजानपुर शहरी के ऐतिहासिक नगरी हैं। विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुजानपुर में इस समय अढ़ाई करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसलिए जनता से भी आग्रह किया है कि शहर की उन्नति और विकास के लिए सब मिलकर कार्य करें। विकास का अच्छा खाका तैयार करें और उसी अनुरूप प्रयास शुरू करें। विकास कार्यों के लिए एकजुट होकर एक मिशन के रूप में कार्य करें।
उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छा लगता है, जब नगर परिषद के सभी पार्षद मिलकर राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते हैं। शहर के विकास के लिए यह जरूरी है। चुनाव केवल 15 दिन के लिए होता है, लेकिन आपसी भाईचारा व मेलजोल सदियों तक चलने वाली प्रक्रिया हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए कोई प्रतिनिधि या शहरवासी उनसे सीधे कभी भी मिल सकता है, वह हर समय उनसे मिलने के लिए तैयार हैं।
TAGGED: Archaeological, conservation, hamirpur, heritage, identity, necessary, Rana
admin November 20, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल में माइनिंग घो+टाले से 5 सालों में 100 करोड़ का नुकसान, बिना लीज चल रहे 63 क्रेशर:सुक्खू
Next Article धर्मशाला में शुरू हुई जेबीटी प्रशिक्षुओं की भर्ती प्रक्रिया,बैच वाइज होगी भर्ती
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

मंडी नगर निगम चुनाव: पहले दिन केवल एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन

Ago

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?