Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से भारी बारिश का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने 5 से 9 जुलाई, 2025 के बीच राज्य में व्यापक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अवधि में कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि अन्य 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा के अनुसार, आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, वहीं कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 6 जुलाई को मौसम का मिजाज बेहद खराब रहने की आशंका है।आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, मॉनसून के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन हिमाचल में चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। लोगों से सतर्क रहने और जरूरी एहतियात बरतने की अपील की गई है।
