नाहन , देवेेेन्द्र कुमार – नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें कम कर दी गई है।जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में यातायात जाम से छुटकारा दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें कम करने के निर्देश वीरवार को जारी कर दीए हैं। उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने कहा कि पार्किंग के लिए 0 से 4 घंटे तक के लिए 20 रुपए, 4 से लेकर 8 घंटे तक 40 रुपए, 8 से 12 घंटे तक 50 रुपए और 12 से 24 घंटे तक 75 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त, मासिक शुल्क जीएसटी के साथ 1180 रुपए रखा गया है।
उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों से डाॅ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल आने वाले लोगों को अब नाहन बस स्टैंड पर बनी बहुमंजिला पार्किंग से मेडिकल कॉलेज तक के लिए अतिरिक्त गाड़ियों की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी । इसके तहत बस स्टैंड पार्किंग से मेडिकल कॉलेज तक अतिरिक्त वाहन चलाए जाएगे।
नाहन बस स्टैंड में बनी बहुमंजिला पार्किंग की शुल्क दरें घटाई
Leave a comment
Leave a comment
