संजु चौधरी, शिमला: बीते 22 साल से एक नेता जो ना कभी रुका, न थका और लगातार देश के लिए काम कर रहा हैं, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। साल 2019 में भी भाजपा की सीटें 300 के पार थी और 2024 के चुनाव में भी भाजपा 300 से ज्यादा सीट पर जीत हासिल करेगी। 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय हैं। यह दवा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर अपने शिमला प्रवास के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए कही। इस दौरान उन्होंने रोजगार मेले के पांचवे संस्करण में हिस्सा लिया।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 साल में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का संकल्प लिया है. इसके 4 संस्करणों में 2.88 लाख युवाओं को रोजगार दिए जा चुके हैं। पांचवें संस्करण में 71 हजार युवाओं को रोजगार मिले. इनमें 561 युवा हिमाचल प्रदेश के भी हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 3.60 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह चाहते हैं कि युवा केवल सरकारी नौकर बन कर न रहे हैं, बल्कि राष्ट्र निर्माण में सरकार का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मिशन कर्मयोगी के तहत सरकारी कर्मचारियों को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाता हैं। उन्होंने कहा कि देश अमृत काल से स्वर्णिम काल की तरफ बढ़ रहा है और समय से पहले भारत एक विकसित राष्ट्र बन कर उभरेगा।
विपक्ष के नेता म्यूजिकल चेयर की तरह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर लगाए हैं नजर
इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त विपक्ष ने पहले भी ‘महाठगबंधन’ बनाने की कोशिश की, लेकिन आम जनता जानती है कि विपक्ष के पास न नियत है, न नीति और ना ही नेता। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता म्यूजिकल चेयर की तरह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नजर लगाए रहते हैं, लेकिन यह कुर्सी मिलती किसी को नहीं।
आतंकी घटनाओं को अंजाम देना बंद करे पाकिस्तान
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के हालात पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारत यह नहीं चाहता कि उनका पड़ोसी देश एक सेल स्टेट बने, लेकिन पाकिस्तान को आतंकी घटनाओं को अंजाम देना बंद करना चाहिए। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान ने जो दूसरी जगह पर किया या आज उसका खामियाजा पाकिस्तान भुगत रहा हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में सरकार चाहे जिसकी भी हो, उसे आतंक पर कड़ा प्रहार करना चाहिए।
