सचिन शर्मा, मनाली: नशे के खिलाफ चलाए गए अपने अभियान में प्रदेश भर में पुलिस को सफलता मिल रही हैं। पुलिस से नशा तस्करों के खिलाफ अपने अभियान को तेजी से चला रही हैं और लगातार नशे की खेप पुलिस की ओर से पकड़ी जा रही हैं। इसी कड़ी में मनाली पुलिस ने एक युवक से 18.72 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की हैं।
मामले के तहत पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है और अब आगामी जांच की जा रही हैं। युवक की पहचान रवि कुमार सैनी, उम्र 28 वर्ष रोहतक हरियाणा के रूप में हुई हैं।
