By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मई माह में भी किन्नौर जिला में हो रहा दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास, बारिश और बर्फबारी ने बदल दिया जिला का मौसम
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मई माह में भी किन्नौर जिला में हो रहा दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास, बारिश और बर्फबारी ने बदल दिया जिला का मौसम
himachalweather

मई माह में भी किन्नौर जिला में हो रहा दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास, बारिश और बर्फबारी ने बदल दिया जिला का मौसम

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/05/16 at 3:25 PM
Share
अनिल नेगी,किन्नौर: प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में मई के माह में भी दिसंबर जैसी सर्दी का एहसास हो रहा हैं  सर्दी इस बार जिला से जाने का नाम नहीं ले रही है और इसके पीछे की वजह यह है कि जिला में 9 दिनों तक लगातार मौसम खराब रहने के चलते बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते जिला में ठंड बढ़ गई हैं।  कन्नौज जिला में आज मौसम अनुकूल हुआ है लेकिन अभी भी आसमान में हल्के काले बादल छाने लगे हैं ऐसे में मौसम विभाग की ओर से जिला किन्नौर में मंगलवार को एक बार फिर से ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई हैं।
किन्नौर डीसी तोरूल एस रवीश ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए पर्यटकों समेत जिला किन्नौर के लोगों को ऊंची पहाड़ियों ओर नदी नालों के समीप जाने से परहेज करने का आग्रह किया हैं। ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी व निचले इलाकों में बारिश के दौरान ग्लेशियर ओर बाढ़ की चपेट में आने से किसी के जान माल का नुकसान न हो इसी को ध्यान में रखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई हैं।
किन्नौर जिला में लगातार 9 दिन मौसम खराब होने के बाद निचले इलाकों में बारिश के चलते चौरा व निगुलसारी की पहाड़ियों से भूस्खलन हुआ हैं। भूस्खलन के चलते NH-5 कुछ समय के लिए बाधित हुआ था जिसे प्रशासन की ओर से बहाल कर दिया गया है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू हुई है लेकिन प्रशासन ने पर्यटकों व ज़िला के लोगों को इन जगहों पर सावधानी बरतकर सफर करने का आग्रह किया है, ताकि दोबारा होने वाले भूस्खलन की चपेट में आने किसी के जानमाल का नुकसान न हो।
ज़िला किन्नौर में फिलहाल मौसम के बिगड़ते मिजाज से एक बार फिर बारिश व बर्फबारी के आसार जताये जा रहें है और पर्यटकों की ज़िला के अंदर बढ़ती आमद के बीच प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर ऊंचे पहाड़ी इलाकों में ट्रैकिंग व साहसिक खेलों की गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगाई है ताकि पर्यटकों को बारिश व बर्फबारी के दौरान आपदाओं से बचाया जा सके।
TAGGED: December, Kinnaur, May, snowfall, Weather, winter
admin May 16, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article तीन सालों में शुलिनी मन्दिर गेट का नहीं हो पाया निर्माण, शांडिल बोले : मेले तक नही हुआ काम पूरा, तो मै खड़काऊँगा
Next Article 2024 के चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का दावा, बोले नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इंदौरा क्षेत्र में विकास को गति: विधायक मलेंद्र राजन ने दो पुलों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया

Ago

ज्वाली में कांग्रेस के संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर अहम बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया गया सक्रियता का संदेश

Ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का शिमला दौरा शुरू, छराबड़ा में हुआ भव्य स्वागत

Ago

ऊना में लूट की वारदातों का खुलासा: दो आरोपी जालंधर से गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?