By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला में बंदरों और कुत्तों की समस्या को लेकर.. नागरिक सभा ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला में बंदरों और कुत्तों की समस्या को लेकर.. नागरिक सभा ने मेयर को सौंपा ज्ञापन
himachalNews

शिमला में बंदरों और कुत्तों की समस्या को लेकर.. नागरिक सभा ने मेयर को सौंपा ज्ञापन

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/11 at 8:58 PM
Share

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-बंदरों व कुत्तों की समस्या को लेकर शिमला नागरिक सभा का एक प्रतिनिधिमंडल नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान से मिला व उन्हें एक मांग पत्र सौंपा।नागरिक सभा ने तत्काल इस समस्या का समाधान मांगा है।नागरिक सभा ने चेताया है कि अगर समस्या से निजात न मिली तो शिमला शहर की जनता को लामबंद करके आंदोलन तेज किया जाएगा।

शिमला शहर में बंदरों व कुत्तों का आतंक

नागरिक सभा के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शिमला शहर में बंदरों व कुत्तों का आतंक भयंकर रूप धारण कर चुका है।लोगों को कुत्तों व बंदरों द्वारा काटने की घटनाएं आम हो गई हैं। बंदर व आवारा कुत्ते मॉल रोड़ पर खुलेआम घूम रहे हैं व आम जनता पर हमले कर रहे हैं। बंदरों के हमले के कारण हाल ही के सालों में शिमला शहर के इर्द गिर्द कई मौतें व हादसे हो चुके हैं।शिमला शहर व ढांढा में हुई मौ.तें इसकी गवाह हैं।कुछ महीने पूर्व मॉल रोड़ पर स्थित इवनिंग कॉलेज के पास बंदरों के हमले में निजी स्कूल का एक छात्र काफी ऊंचाई से गिर गया था व गंभीर रूप से घायल हुआ था।कैथू निवासी इस छात्र को कई दिन आईसीयू में रहना पड़ा व यह छात्र काफी दिनों तक आईजीएमसी अस्पताल में भर्ती रहा।शिमला शहर में आने वाले हजारों पर्यटक बंदरों के हमले का शिकार होते हैं। बंदरों द्वारा जनता से समान छीनने की घटनाएं आम हो चुकी हैं। नगर निगम प्रशासन का रवैया इस दिशा में बेहद लचर रहा है।

नगर निगम की ओर से इस पर बीते वर्षों में कोई ठोस पहलकदमी नहीं हुई है।शिमला में बंदरों की समस्या से निजात दिलाने के लिए उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश के एक भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश ने भी दक्षिण भारत के शहर से बंदरों की सफाई के आधार पर शिमला में एक योजना की वकालत की थी जिसे नगर निगम शिमला ने कभी सिरे नहीं चढ़ाया। नगर निगम शिमला को प्रदेश व केंद्र सरकार से बंदरों को वर्मिन घोषित करके उनकी वैज्ञानिक कलिंग का मुद्दा उठाना चाहिए। नगर निगम को जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करके जनता को बताना चाहिए कि लोग बंदरों व कुत्तों को खाने की चीजें न दें व कोई फीडिंग एरिया न बनाएं। नागरिक सभा ने मांग की है कि बंदरों व कुत्तों के मुद्दे पर आगामी नगर निगम सदन में एक प्रस्ताव पारित करके कोई ठोस समाधान तलाशना चाहिए। नगर निगम को इस समस्या के समाधान के लिए एक समग्र योजना तैयार करनी चाहिए जिसमें तत्कालीन व दूरगामी दोनों तरह के समाधान शामिल हों।

TAGGED: Shimla muncipal corporation Mayor
Chandrika March 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब शिक्षकों के लिए लागू होगा ड्रेस कोड
Next Article रघुनाथ की नगरी में कल से खूब उड़ेगा गुलाल..देश भर से एक दिन पहले कुल्लू में मनाई जाती है होली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचपीवी टीकाकरण अभियान में शिक्षकों से सहयोग की अपील

Ago

कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों पर लगाया ब्रेक : जयराम ठाकुर

Ago

आईजीएमसी में भोजन दरें बढ़ाने पर सरकार घिरी, भाजपा ने उठाए सवाल

Ago

जंगलों में आग की घटनाओं की सूचना के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?