कुल्लू,मनमिंदर अरोड़ा (TSN)-भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में 12 मार्च को छोटी तो 13 मार्च को बड़ी होली मनाई जाएगी।ऐसे में होली को लेकर जिला कुल्लू के सभी बाजार सज गए है।और जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में भी दुकानदारों के द्वारा रंग बिरंगी पिचकारियों के साथ प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए रंग ग्राहकों के लिए रखे गए हैं।
रंगों से सजने लगीं दुकानें,12 -13 को मनाया जाएगा जश्न
प्राकृतिक तौर पर तैयार किए गए रंग की बाजार में भी डिमांड देखने को मिल रही है और लोग होली के उत्सव को लेकर भी खाते उत्साहित है।ऐसे में बाजारों में भी दुकानदारों ने रंगों के त्योहार के लिए रंग गुलाल,पिचकारी की विस्तृत रेंज को उतारना शुरू कर दिया है।हालांकि जिला भर के बाजारों में भी पिचकारी,रंग,गुलाल में चाइनीज आइटमों की भरमार है।लेकिन अब लोग प्राकृतिक रंगों को भी तवज्जो दे रहे हैं।ताकि केमिकल के रंगों से उनके चेहरे और बालों को कोई नुकसान ना हो सके।ढालपुर में होली का रंग बेच रहे दुकानदारों का कहना है कि बीते कुछ सालों से लोगों के बीच अब जागरूकता आई है और लोग प्राकृतिक तरीके से तैयार किए गए रंगों को पसंद कर रहे हैं।ऐसे में जिला कुल्लू के विभिन्न बाजारों में भी कई तरह के रंग मिल रहे हैं और लोग होली के त्योहारों को लेकर जमकर खरीदारी भी कर रहे हैं।
