राकेश,ऊना: जिला ऊना में शुक्रवार को कृष्णा टावर में हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकार सेवाएं कर्मचारी यूनियन की कार्यकारणी के विस्तार का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सर्व सहमति से प्रवीण शर्मा को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान चुना गया । वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा को बनाया गया हैं। महासचिव पद पर मुकेश कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया हैं।
इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सभाएं यूनियन के जिला प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश प्राथमिक कृषि सेवा सहकारी सेवाएं कर्मचारी यूनियन का जिला प्रधान उन्हें सर्वसम्मति से चुना गया हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के साथ मिलकर धरातल पर काम किया जाएगा और उनकी समस्याओं को सरकार के समक्ष रखा जाएगा और अधिकतर समस्याओं को 1 साल के भीतर हल करवाने का यत्न किया जाएगा।
