बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में लगने वाली लिफ्ट का कार्य कल से शुरु हो जाएगा। आज मैनेजर रोपवे ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन शिमला गीता राम के नेतृत्व में इंजीनियर की टीम ने क्षेत्र का दौरा किया और कार्य का निरीक्षण भी किया। जबकि मंदिर के समीप बनने वाले होल्डिंग एरिया के निर्माण के लिए भी टीम ने निरीक्षण किया है और 11 अक्टूबर को इसके टेंडर खुलने वाले हैं और उसके बाद यह काम भी शुरू हो जाएगा। यह सभी कार्य मंदिर न्यास द्वारा जारी की गई समय अवधि के अंदर पूरे होने वाले हैं।
इस मौके पर कंपनी विश्व भूमि इंजीनियर प्रायवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि मनु श्रीधर भी मौजूद रहे और मंदिर न्यास के सहायक अभियंता प्रेम शर्मा भी मौजूद थे। मैनेजर रोपवे ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन शिमला गीता राम ने कहा कि कल से यह कार्य शुरू किया जा रहा है और समय अवधि के अंदर यह कार्य पूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी इंजीनियरों की टीम पहुंच चुकी है।मशीनें यहां पहुंच चुकी है और इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाएगा ताकि अपंग श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
इस मौके पर ठेका लेने वाली कंपनी विश्व भूमि इंजीनियर प्रायवेट लिमिटेड के कंपनी प्रतिनिधि। मनु श्रीधर ने बताया कि इसके तहत दो लिफ्ट जिनमें 20-20 सवारियों को उठाने की क्षमता होगी लगाई जाएंगी और दो ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास द्वारा जारी की गई समय अवधि के अंदर यह कार्य पूर्ण किया जाएगा, ताकि अपन श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त हो सके।
