By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: राहत: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें, पहले दिन 200 यात्रियों ने किया शिमला से कालका का सफर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > राहत: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें, पहले दिन 200 यात्रियों ने किया शिमला से कालका का सफर
himachalNews

राहत: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर तारादेवी तक दौड़ेंगी टॉय ट्रेनें, पहले दिन 200 यात्रियों ने किया शिमला से कालका का सफर

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/09/26 at 3:51 PM
Share
संजु चौधरी, शिमला(TSN): प्रदेश में मानसून के दौरान हुई भारी बारिश के चलते आई आपदा का असर विश्व धरोहर कालका शिमला रेलवे ट्रैक पर भी देखने को मिला था। आपदा के बाद से यह हैरिटेज ट्रैक पूरी तरह से बंद था और इस पर गाड़ियों की आवाजाही नहीं हो रही थी जिसके चलते पर्यटन कारोबार पर भी इसका काफी ज्यादा असर देखने को मिल रहा था, लेकिन अब राहत की बात है यह है कि इस हेरिटेज  ट्रैक पर टॉय ट्रेन का सफर एक बार फिर से शुरू हो चुका हैं। कालका- शिमला रेलमार्ग पर रेल विभाग ने अब तारादेवी स्टेशन तक टॉय ट्रेन चलना शुरू कर दिया हैं।
मंगलवार से कालका से तारादेवी तक टॉय ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया हैं। इससे पहले बुधवार से कालका से सोलन तक दो स्पेशल टॉय ट्रेनों को ट्रैक पर चलाया गया था। तारादेवी से आगे समरहिल में ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा हैं जिसे अभी काफी समय लग सकता हैं। रेल अधिकारियों की माने तो उनका लक्ष्य है कि 30 सितंबर तक कालका से शिमला तक ट्रेनों का चलना दोबारा से शुरू कर सकें।
वहीं मंगलवार सुबह 4:30 बजे कालका रेलवे स्टेशन से टॉय ट्रेन चली और सुबह 8: 45 मिनट पर तारा देवी पहुंची  उस के बाद 11 बजे तारा देवी रेलवे स्टेशन कालका से ट्रेन चलाई गई जिस में लगभग 200 यात्रियों ने सफर किया। इस ट्रेन में स्काउट एंड गाइड  के छात्रों ने सफर किया। ट्रेन में सफर करने वाले यात्री काफी उत्साहित थे। यात्रियों का कहना है कि काफी समय बाद वो टॉय ट्रेन में सफर कर रहे है ओर टॉय ट्रेन का सफर काफी रोमांचित सफर हैं। पहाड़ो के बीच ओर हिमाचल की वादियों को निहारते हुए इस सफर में काफी आनंद आता हैं।
बता दे  की शिमला तारादेवी रेलवे स्टेशन से रोज दो  ट्रेन  चलाई जाएगी। जिसका समय सुबह 11 बजे ओर उस के बाद देर शाम 6:40 पर रहेगा। यह गाड़ी देर रात 11:05 मिनट पर कालका पहुंचेगी।
TAGGED: passengers, railway track, run, Shimla, Taradevi, Toy trains
admin September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article फैक्ट्री मालिक नियमों को ताक पर रखकर नदियों और नालों में छोड़ रहे जहरीला पानी
Next Article विधानसभा में आपदा के प्रस्ताव पर विपक्ष का विरोध दुर्भाग्यपूर्ण: नरेश चौहान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

इस बार शनि जयंती पर विशेष संयोग, भव्य तरीके से सजाया गया छोटी काशी का शनिधाम

Ago

हिमाचल में 11 मई से फिर बदलेगा मौसम, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Ago

महिलाओं की सुविधा से समझौता नहीं, KNH पर बोलीं प्रतिभा सिंह

Ago

शिमला में दर्दनाक हादसा, आग की चपेट में आने से नेपाली युवक की मौत

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?