राहुल चावला,धर्मशाला: शुक्रवार को भारत-पाक युद्ध 1971 यानी विजय दिवस के अवसर पर शहीद समारक धर्मशाला में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ofइसमें सबसे पहले गजय युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में 9वीं कोर योल के चीफ आफ आर्मी स्टाफ मेजर जनरल अतुल रावत (अति विशिष्ट सेवा मैडल) विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अमर ज्वाला को भी प्रज्वलित किया।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने पूर्व सैनिकों, अधिकारियों, वीर नारियों व एनसीसी कैडेट्स व छात्रों से बात की। उन्होंने विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से कहा कि आने वाले समय में आप भारतीय सेना के तीनों विंग में नजर आने वाले हैं। साथ ही अब भारत की आने वाली समस्याओं को युवा पीढ़ी ही हल करेगी। उन्होंने युवाओं को देश का अच्छा नागरिक बनकर देश को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शहीद स्मारक समिति के अध्यक्ष कर्नल के.के.एस डडवाल, सैनिक कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर केएस चाहल, डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल, एसपी कांगड़ा डॉ. खुशहाल शर्मा ने भी शिरकत की ओर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि वर्ष 1971 को भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारत को मिली जीत पर विजय दिवस मनाया जाता है। इस युद्ध में देश के सैनिकों ने भारत देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया था। युद्ध के अंत में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था और भारत ने पाकिस्तान को करारी हार दी थी।
