बीबीएन:जगत सिंह- हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डिग्री कॉलेज के छात्रों ने गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे जोरावर सिंह ,बाबा फतेह सिंह जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम डिग्री कॉलेज के गेट पर आयोजित किया गया था। आयोजकों द्वारा शहीदों की याद को समर्पित अटूट लंगर का आयोजन भी किया। जिसके तहत सिख इतिहास को आज की युवा पीढ़ी को जागरूक करना मुख्य उद्देश्य रहा।
इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए आयोजकों ने बताया कि वह हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहीदी दिवस बड़ी धूमधाम से मना रहे हैं और छोटे साहबजादो की याद में कार्यक्रम आयोजित करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मौके पर,अटूट लंगर लगाया गया है और गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों व सिख इतिहास के बारे में संगतों को वाणी के माध्यम से निहाल किया गया और गुरु गोविंद सिंह जी और उनके परिवार द्वारा दी गई कुर्बानियों को लेकर भी प्रकाश डाला गया है ।
