मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू – आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जहां देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तो वही सामाजिक संस्थाएं भी अपने स्तर पर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कुल्लू जिला में काम कर रही सेवा भारती संस्था ने भारत पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश कौड़ा, और सर संघ चालक राजीव करीर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सबसे पहले मां भारती के चरणो में पुष्प अर्पित किए गए ।
वहीं भारतीय में सिलाई सीखने आई युवतियों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उसके बाद संबोधित करते हुए सरसंघचालक राजीव करीर ने आजादी के अमृत महोत्सव के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आजादी के लिए बहुत कुर्बानियां देनी पड़ी है और इसके बाद अब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और यह आगामी 25 सालों तक ऐसे ही मनाया जाता रहेगा 2047 में जब आजादी के 100 वर्ष पूरे हो जाएंगे तब तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष सतीश कौड़ा ने कहा कि आजादी के लिए देश के लोगों को बलिदान देना पड़ा है , लेकिन कुछ लोग धर्म और संप्रदाय के नाम पर अभी भी लड़ाई करवा रहे हैं। जिससे हमें आगे आकर खत्म करवाना होगा और देश में प्यार और सद्भावना के साथ रहना सीखना होगा।
