बिलासपुर/सुभाष ठाकुर – वन,युवा सेवांए एवं खेल मन्त्री राकेश पठानिया ने एक करोड़ 25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले वन विश्राम गृह अमरपुर का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में एक विश्राम गृह के लोगों की बहुत बड़ी मांग थी जिसे पूरा कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस विश्राम गृह में दो सैट के निर्माण के लिए टैंडर कर दिये गये हैं ।
इसके निर्माण का कार्य एक वर्ष में पूर्ण कर दिया जायेगा और इसके नवनिर्मित से लोगों को सुविधा प्राप्त होगी। पर्यटकों को इसमें ठहरने की सुविधा प्राप्त होने के साथ यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से भी विकसित होगा। पठानिया ने कहा कि वनों के महत्व एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार ने वर्ष 2030 तक हरित आवरण को बढ़ा कर 30 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।
