नाहन : देवेंद्र कुमार – हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब उपमंडल में राजबन के समीप पांच अनमोल जीवन 4 दिनों से टापू पर फंसे हुए थे। जिन्हें आज एअरलिफ्ट करके रेस्क्यू किया गया।
4 दिन पहले स्टोन क्रशर को इंस्टॉल करने के सिलसिले में ये मजदूर टापूनुमा जगह पर गए थे। मूसलाधार बारिश के कारण अचानक ही गिरिनदी का जलस्तर बढ़ गया था। मजदूरों को रेस्क्यू करने की तमाम कोशिशें नाकाम हो चुकी थी, यहां तक कि एनडीआरएफ की मदद भी ली गई थी, लेकिन पानी का बहाव तेज होने से खेतासर नदी के छोर से टापू तक पहुंचने की दूरी लगभग 300 मीटर होने की वजह से एनडीआरएफ की टीम ने भी हथियार डाल दिए थे। प्रशासन के लगातार प्रयासों के बाद आज इन मजदूरों को एअरलिफ्ट करके रेस्क्यू किया गया।
