नाहन : देवेंद्र कुमार – रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कई सड़कें यातायात के लिए अवरुद्ध है । जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली नाहन – रेणुका सड़क भी कई घंटों तक बंद रही । रेणुका के विधायक विनय कुमार सड़क बहाली का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।
बोले बारिश से हुए नुकसान को लेकर सरकार गम्भीर
मीडिया से बात करते हुए विधायक को विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ सिरमौर जिला में भी बरसात से भारी नुकसान हुआ है ।इसे लेकर सरकार गंभीर है, विनय कुमार ने कहा कि सड़कों की बहाली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है और युद्ध स्तर पर सड़कों को बहाल करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन को पूरी तरह से अलर्ट है और प्रमुख रूप से मुख्य सड़कों को बहाल करने की कोशिशें की जा रही है । उन्होंने कहा कि सड़कें बन्द होने से लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना ना करना पड़े, इस उद्देश्य के साथ सड़कों की बहाली युद्ध स्तर पर जा रही है।
