By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिकायत करने पर ही मिलता है इस पंचायत के वाशिन्दों को पानी…एडीसी मंडी को सुनाई आपबीती
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिकायत करने पर ही मिलता है इस पंचायत के वाशिन्दों को पानी…एडीसी मंडी को सुनाई आपबीती
himachalNews

शिकायत करने पर ही मिलता है इस पंचायत के वाशिन्दों को पानी…एडीसी मंडी को सुनाई आपबीती

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/01/04 at 9:52 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- यदि कोई विभाग के पास शिकायत लेकर पहुँचता है तो 4-5 दिन पानी मिल जाता है,नहीं तो नल सूखे के सूखे पड़े रहते है। पानी न होने से बच्चे भी अब स्कूल जाने से इन्कार करने लग गए है। यह कहानी है कलखर- ऊना सुपर हाईवे किनारे बसे गुम्हू पंचायत के वाशिंदों की। वीरवार को गुम्हू पंचायत के गांव कलखर के दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी से मिला और अपनी आपबीती सुनाई।

समस्या हल करने के बजाय दौड़ा रहे एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर

इनका कहना है कि पिछले चार-पांच सालों से कलखर गांव में पानी की विकराल समस्या बनी हुई है। विभाग के पास शिकायत करने पर चार दिन पानी आ जाता है। लेकिन उसके बाद ग्रामीण फिर से पानी की बूंद बूंद को तरसतें रह जाते है। इनका आरोप है कि जब भी इस समस्या को लेकर विभागीय अधिकारियों के पास जाते हैं तो उन्हें एक सर्किल ऑफिस से दूसरे सर्किल ऑफिस दौड़ाया जाता है। पिछले कई दिनों से गांव में पानी की समस्या विकराल बनी हुई है। गुम्मू पंचायत के उपप्रधान दिनेश कुमार ने बताया कि कलखर गांव में 500 के करीब जनसंख्या है। गांव में एक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भी है जिसमें 70 से 80 बच्चें पढ़ने के लिए आते है। पानी की समस्या के चलते बच्चों भी अब स्कूल जाने से इंकार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि सत्तारुढ़ि सरकारों के द्वारा हर घर नल का दावा हो किया जाता है लेकिन नल में पानी का कोई भी अता-पता नहीं है।

एक सप्ताह में नहीं आया पानी तो कलखर सड़क पर करेंगे चक्का जाम

वहीं कलखर निवासी धर्मपाल ने बताया कि पानी की समस्या इतनी विकराल हो चुकी है कि घर में शौचालय तक जाने के लिए पानी नहीं है। दो बार बग्गी डिविजन और सरकाघाट डिविजन में भी ग्रामीण डेपुटेशन लेकर गए थे,लेकिन आश्वासन के सिवा आज दिन तक कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर उन्हें पानी नहीं मिलता है तो ग्रामीण कलखर सड़क पर चक्का जाम कर देंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी । बता दे कि बीते साल बरसात के समय भी मीडिया ने इनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया था। जिसके बाद विभाग हरकत में आया और ग्रामीणों को कुछ दिन तक पानी मिलता रहा। लेकिन अब एक बार फिर से गांव में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। उधर,अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने ग्रामीणों की समस्या जल्द हल करने का आश्वासन दिया है।

TAGGED: Mandi Villagers Kalkhar of Gumhu Panchayat
Chandrika January 4, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा देने पर हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश…नही मिलेगा जनजतीय दर्जा
Next Article उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का हमीरपुर दौरा- सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध, शहर को 11 सेक्टर में किया गया विभाजित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?