अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के मूरंग ग्राम पंचायत के तहत पांडव निर्मित कीले का जीर्णोद्धार का कार्य पिछले कई वर्षो से चला हुआ हैं। इस कीले का बजट करीब छः करोड़ रुपए हैं जो केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है लेकिन ज़िला के भौगोलिक परिस्थिति कठिन होने के कारण जीर्णोद्धार के कार्य में देरी हो रही हैं। ऐसे में ग्राम पंचायत मूरंग के प्रधान अनूप नेगी ने केंद्र सरकार से मूरंग कीले के जीर्णोद्धार के लिए दिए गए बजट के साथ ही समय अवधि बढ़ाने की मांग रखी हैं ।
मूरंग ग्राम पंचायत के प्रधान अनूप नेगी ने कहा कि मूरंग ग्राम पंचायत में पांडव निर्मित कीले के जीर्णोद्धार का कार्य पिछले तीन चार वर्षों से चला हुआ हैं। इसमें केंद्र सरकार ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूरल डवलेपमेंट फंड के तहत करोड़ो की राशि मूरंग कलस्टर को दी है और कुछ धनराशि मूरंग कीले के जीर्णोद्धार में खर्ची गई हैं लेकिन अभी कीले का कार्य बचा हुआ हैं। ऐसे में केंद्र सरकार यदि कलस्टर के बजट के समय अवधि को बढ़ाती है तो कीले व उसके आसपास के काम पुरे हो जाएंगे ।
अनूप नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से दिए गए बजट से ही कीले के जीर्णोद्धार का कार्य पूरा हो रहा हैं। कुछ समय अवधि बढ़ जाती है तो कीले व उसके आसपास विकास के काम पुरे हो जाएंगे, जिसके बाद मूरंग कीले में पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगें।
