अरविंदर, हमीरपुर: न+शे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैं। न+शा तस्क+रों पर नकेल कसते हुए हमीरपुर पुलिस ने गत 1 सप्ताह के भीतर न+शे के बड़े सौदा+गरों पर शिकंजा कसने में सफलता हासिल की हैं। न+शे के विरूद्ध चलाए गए इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने न+शे के सात तस्क+रों को हिरा+सत में लिया हैं जिसमें एक तस्क+री के बड़े आरोपी सुमित कुमार को भी गिर+फ्तार करने में पुलिस ने कामयाबी हासिल की हैं।
पुलिस को बहुत दिनों से इस तस्क+र की तलाश थी ओर इसे पुलिस ने रंगे हाथों गिर+फ्तार किया हैं। न+शे के विरूद्ध जीरो टोलरेंस नीति पर काम करते हुए पुलिस ने एक बड़ा अभियान इन तस्क+रों के विरूद्ध छेड रखा हैं।
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने बताया कि हिमाचल पुलिस ने तस्क+री के विरूद्ध जो अभियान छेड रखा है, उस मुहिम के तहत हमीरपुर पुलिस ने विभिन्न थानों में जहां सात मा+मले दर्ज किए हैं। वहीं तस्क+री के एक बड़े आरोपी सुमित कुमार को गिर+फ्तार करने में सफलता भी हासिल की हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सुमित कुमार के ऊपर पुलिस बहुत दिनों से नजर रखे हुए थी । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हमीरपुर पुलिस ने बडसर थाना में इस मुहिम के तहत एक ही दिन में तीन मामले भी न+शे के विरूद्ध अभियान में दर्ज किए हैं। उन्होंने आम लोगों से भी पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की हैं।
